मध्य प्रदेश
सीएम राइज स्कूल सिलवानी के बच्चो को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

सिलवानी । सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में संचालित नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत संचालित ट्रेड आईटी/आईटीआईटीईस एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के कक्षा 9वी से 11वीं के 120 छात्र छात्राओं को 7 अक्टूबर 2024 सोमवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सिलवानी में औद्योगिक भ्रमण व्यवसायिक प्रशिक्षक आकाश चौरसिया (IT) एवं अमित रघुवंशी (E&H) द्वारा कराया गया, जिसमें शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य रविकांत चौधरी द्वारा छात्र छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा, वाहन संचालित ट्रेड कोपा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सिलाई मशीन की जानकारी प्रदान की गई। औद्योगिक प्रशिक्षण कंप्यूटर लैब एवं प्रैक्टिकल कराकर जानकारी दी गई /
छात्र-छात्राओं एवं प्रभारी शिक्षकों ने शासकीय आईटीआई सिलवानी के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का आभार प्रकट किया।



