मध्य प्रदेश

अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में मैं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं की आत्म सुरक्षा हेतु विभिन्न गुण बताए गए । मध्य प्रदेश में बढ़ते क्राइम को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है जिसमें नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीललता असंवेदन शीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंग भेद, इत्यादि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। वर्तमान में बढ़ते हुए क्राइम को देखते हुए क्राइम से संबंधित विभिन्न प्रकार के बातें छात्राओं से सांझा की जो अपराध की श्रेणी में आती हैं। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए जितने भी टोल फ्री नंबर दिए गए हैं वह सभी नंबर छात्राओं को एंट्री कराए गए। एसआई रंजना शर्मा के द्वारा जानकारी सांझा की गई साथ ही एसआई संदीप पवार एवं आरक्षक अजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जाम्बुलकर के द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी सांझा की ताकि छात्राएं सतर्क रह सके और अपने आप को सुरक्षित रख सकें कार्यक्रम का संचालन डॉंं. वीरेंद्र कुमार झारिया के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रताप कोहली, दीपांशु मिश्रा , सूरज पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button