कृष्णकांत यादव, रिया चढ़ार, धैर्य जैन जिले में प्रथम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला स्तरीय शालेय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता खेल परिसर रायसेन में आयोजित की गई । सर्व आस्था हायर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानगंज के छात्र छात्राओं ने विकासखंड बेगमगंज का प्रतिनिधित्व करते हुए दौड़ में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए संदेश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं होती है, यह बात सिद्ध की है सर्व अवस्था हायर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानगंज के खिलाड़ियों ने जहां पर जूनियर बालक वर्ग मे कृष्णकांत यादव 100 मीटर दौड़ में प्रथम, धैर्य जैन 400 मीटर दौड़ में प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में रिया चढ़ार ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल की अन्य विधाओं में सात खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान एवं तीन खिलाडियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक संजय सोलंकी एवं जिला खेल अधिकारी रानी सांगा, राजेश यादव, अभिषेक अग्निहोत्री, विक्रमसिंह ठाकुर, तारिक खान, भानु यादव, ओमकार सिंह, जैनब खान, अनम खान आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



