मध्य प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को सलाम, सिहोरा जनपद पंचायत झांसी की युवती हुई सम्मानित

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा ब्लॉक मुख्यालय ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेला में 26 जनवरी को युवती श्वेता श्रीवास को ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन , यंग थिंकर्स फोरम अचीवर को बेला हाई स्कूल में किया गया सम्मानित। इस दौरान श्वेता ने अपनी सफ़लता का श्रेय उसने स्कूल में प्राप्त शिक्षक को देते हुए अपने कुछ समय मच के माध्यम से कहे। आप सभी को बता दें कि लगातार मेहनत लगन और प्राप्त शिक्षा हमें सफ़लता की ओर ले जाती हैं। आप सभी साथी छात्र छात्राओं से कहना चाहूंगी कि जिस भी स्कूल में आप अध्ययन करें। वहां अपने माता पिता के साथ अपने शिक्षक की बात को जरूर माने जिससे हम आने वाले हर मुश्किल में राह आसान होगी। श्वेता के जज्बे को देखकर बेला स्कूल से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button