मध्य प्रदेश
खामखेडा की भवन विहीन ग्राम पंचायत की बैठको में हो रही असुविधा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिला की देवरी जनपदाधीन ग्राम पंचायत खामखेडा का अपना निजी पंचायत भवन नही होने के कारण आये दिन बैठको मे परेशान होना पड़ता है।
बता दें की वर्तमान में खामखेडा ग्राम पंचायत भवन के अभाव में शासकीय ईपीएस स्कूल परिसर मे स्थित सामूदायिक भवन मे संचालित हो रही है परिणाम स्वरुप इससे विधालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है । इस सम्बंध मे सचिव परशुराम तिवारी ने नये भवन के बिषय मे बताया है कि खामखेडा ग्राम पंचायत के नवीन भवन हेतु औपचारिक प्रक्रियायें पूर्ण की जा चुकी है शासन से राशि आवंटन के अभाव मे नया भवन नही बन पा रहा है खामखेडा ग्यारह वार्डो की काफी पुरानी ग्राम पंचायत है जिसका अभी तक पक्का भवन नही है।



