ढीमरखेड़ा खरीदीं केन्द्रों पर रखे गेंहू का नहीं हो रहा परिवहन

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा में इन दोनों खरीदी केंद्रों पर किसानों द्वारा खरीदा गया गेहूं रखा हुआ है जो धूप और बारिश के कारण लगातार खराब हो रहा है लेकिन अफसर परिवहन में तेजी लाने के बजाय ढील दे रहे हैं। जिससे जहां सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है तो वहीं समिति प्रबंधक भी इस बात को लेकर चिंतित है कि कहीं खराब अनाज की वजह से उन पर कार्रवाई न हो जाए या फिर किसानों का भुगतान न रुके । खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा लगातार गेहूं का परिवहन करने ट्रांसपोर्टर पर दबाव बना रहे हैं। बावजूद इसके परिवहन धीमी गति से हो रहा है। ढीमरखेड़ा खरीदी प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में अनाज की बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है ऐसे में प्रतिदिन होने वाली बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं खराब होने का डर लगा रहता है। खरीदी केन्द्र प्रभारियों ने जिला कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द खरीदी केन्द्र में रखे गेहूं का परिवहन हो।



