मध्य प्रदेशहेल्थ

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र चरगुआं मे पडा ताला, मरीजो का नही हो रहा इलाज

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की देवरीकलां तहसील अंतर्गत समीपस्थ ग्राम चरगुआं मे लाखो रुपयो की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पर लम्बे समय से ताला पडा होने से अस्पताल शोपीस बनी हुई है।
बतादे की केंद्र मे एक भी कर्मचारी पदस्थ नही है जिससे मरीज इलाज के लिए यहांवहां भटकने को मजबूर है, प्रदेश की मोहन यादव सरकार मे इस प्रकार की घोर लापरवाही व अनदेखी से केंद्र जनचर्चा का विषय बनकर रह गया है केंद्र पर ताला पडा होने की जानकारी ऐसा नही है की बीएमओ देवरी एसडीएम देवरी तहसीलदार देवरी को न हो लोगो का कहना है की ब्लाक तहसील और जिला में तमाम आला अफसरो के होते हुए चरगुआं के उप स्वास्थ्य केंद्र मे कई दिनो से अलीगढ का ताला पडा है और शासन प्रशासन कुम्भकरण की नींद सो रहा है यह कैसा प्रशासन है। बरसात मे अधिकांश लोग महिलाए बच्चे सभी मौसमी बीमारियो के शिकार होते है उनके उपचार हेतु बनाया गया उपस्वास्थ्य केंद्र आज उपहास का केंद्र बनकर रह गंया है संबंधित अधिकारियो को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए जिससे ग्रामीणों को केंद्र मे ही उपचार मुहैया हो सके ,जनापेक्षा है कलेक्टर महोदय इस पर कार्यवाही शीघ करेगे, बता दे की पहले यहां पर आयसा खान सीएचओ पदस्थ थी जिनका स्थानांतर जूना छपरा हो जाने से केंद्र कर्मचारी विहीन हो गया है।

Related Articles

Back to top button