मध्य प्रदेश

सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन का 5 वां रक्तदान शिविर संपन्न, 75 यूनिट रक्त संग्रह

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने रक्तदाताओं को भेंट किए पौधे सतीश साहू हुए सम्मानित
सिलवानी। शिक्षक दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को सांदीपनी स्कूल प्रांगण में 5 वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नगरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए 75 यूनिट रक्तदान किया शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत सिलवानी जनपद अध्यक्ष ठाकुर दरबार सिंह राजपूत नगर परिषद प्रतिनिधि रेशु विभोर जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक लगाकर माल्या अर्पण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की ब्लड बैंक टीम विशेष रक्त वाहन व संपूर्ण चिकित्सा सुविधा के साथ मौजूद रही।संस्था की विशेष पहल के अंतर्गत प्रत्येक रक्तदाता को पूर्व मंत्री द्वारा स्मृति स्वरूप एक पौधा भेंट किया गया। इस पहल से रक्तदान का पुण्य कार्य यादगार बनेगा और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित होगा। फाउंडेशन के कार्यकर्ता सतीश साहू को शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है, इसलिए सभी को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने रक्तदान को समाज सेवा की सच्ची मिसाल बताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यही मानवता की असली सेवा है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेशु विभोर जैन, विजय सोनी, प्रदीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, दिनेश राय, मयंक रघुवंशी, आशीष वेदराज, वीरेंद्र यादव, दशरथ कुशवाहा, आलोक रघुवंशी, रुपेश कुशवाहा, राधेश्याम साहू, रामकुमार राय, मनोज राय, प्रदीप साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button