खेल

जिला स्तर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शिशु विद्यालय के भैया बहनों ने बाजी मारी

सिलवानी । जिला स्तर की एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता बरेली में दिनांक 7 सितंबर रविवार को आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी के 21 भैया बहन सम्मिलित हुए थे जिनमें से 10 भैया बहनों ने स्वर्ण पदक एवं 11 भैया बहनों ने रजत पदक प्राप्त किए शिशु वर्ग से चार भैया एक बहिन सम्मिलित हुए बाल वर्ग से चार भैया सम्मिलित हुए किशोर वर्ग से पांच भैया 6 वहने सम्मिलित हुई तरुण वर्ग से एक बहिन सम्मिलित हुई थी। तरुण वर्ग से बहिन शिवा कर्मी ने 110 मीटर बाधा दौड़ में, ऊंची कूद में, भाला फेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया किशोर वर्ग से बहन सुरती कुर्मी नेहेमर फेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया किशोर वर्ग से भैया विकास सेन ने 3000 मीटर में प्रथम स्थान, 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया अंश मिश्रा ने ऊंची कुंद में प्रथम एवं भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया संस्कार भार्गव ने पैदल चाल में प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वेद प्रकाश गौर ने डिस्क में, एवं 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया देवांश कर्मी ने गोला फेंक में द्वितीय और हेमर फेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बहन भानुमति ने भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, सुहानी चौरसिया ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया बाल वर्ग से भैया अर्पित मिश्रा ने लंबी कुंद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग से प्रियांश आदिवासी ने ऊंची कुंद 200 मी दौड़ 50 मी दौड़, गोला फेक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, रानीता आदिवासी ने 200 मीटर दौड़ में, 50 मीटर दौड़ में, गोला फेंक में ,द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रियांश आदिवासी ने ऊंची द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी भैया बहनों को विद्यालय परिवार ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button