क्राइम

पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग पर हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

किराना दुकान समान लेने जाते समय किया था हमला।
सिलवानी। थाना सिलवानी अंतर्गत हत्या का एक प्रकरण पंजीबध्द हुआ जिसमें सिलवानी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, और एससडीओपी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूनम सविता एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है।
12 सितंबर के रात करीब 10 बजे की बात है फरियादी शेखर अहिरवार पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 18 साल निवासी सियरमऊ ने रिपोर्ट की थी कि मेरे पिताजी मुन्नालाल अहिरवार घर से सामान लेने पप्पू अहिरवार की दुकान पर गए थे। मैं उनके पीछे पीछे दुकान तरफ जा रहा था कि मेरे पिताजी जैसे ही दुकान के सामने पहुंचे कि तभी गांव के राघवेन्द्र अहिरवार और रंजीत अहिरवार दोनों अपने अपने हाथ में डंडा लेकर आए और पुरानी रंजिश पर से मेरे पिताजी को मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देकर बोले आज इस मादरचोद को जान से खत्म कर देंगे और राघवेन्द्र और रंजीत दोनों डंडों से पिताजी को मारने लगे तो मैं बचाव-बचाव चिल्लाते हुए पिताजी को बचाने के लिए दौडा। मारपीट से मुन्ना लाल अहिरवार पिता छुट्टे अहिरवार उम्र 50 साल को सिर में एवं बाएं कान के पास चोट आकर खून निकला है।
पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 333/25 धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3 (5) BNS इजाफा धारा 109,103(1) बीएनएस पंजीबध्द कर घायल को ईलाज हेतु हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा था जो इलाज के दौरान दिनांक 19 सितम्बर को मुन्ना लाल अहिरवार पिता छुट्टे अहिरवार उम्र 50 साल निवासी सियरमऊ की मृत्यु हो गयी थी। सूचना पर पुलिस द्वारा धारा 109,103 (1) बीएनएस बढाई गई।
प्रकरण के आरोपी दिनांक 12 सितम्बर से फरार थे जो घेराबंदी कर आरोपियो राघवेन्द्र पिता परषोत्तम अहिवार उम्र 25 साल निवासी ग्राम सियरमऊ एवं रंजीत अहिवार पिता परषोत्तम उम्र 20 साल नि. ग्राम सियरमऊ को बरेली के जामगढ से पकडकर लाया गया और पूछताछ कर आरोपीयो को 20 सितम्बर शनिवार को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपीयो को पकडने में थाना सिलवानी के प्र.आर. अरूणकांत शर्मा, प्र.आर. अजीत राय, एवं प्र.आर. प्रशांत लौवंशी की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button