मध्य प्रदेशहेल्थ
भगवान श्री धनवंतरि की उपासना, स्वास्थ शिविर आयोजित कर मनाया प्राकट्योत्सव

शासकीय आयुर्वेद औषधालय गैस राहत लालघाटी भोपाल में मनाया भगवान श्री धनवंतरि प्राकट्योत्सव, हुआ शिविर का आयोजन
भोपाल । भगवान श्री धनवंतरि प्राकट्योत्सव (श्री धनवंतरि जयंती) के उपलक्ष्य शासकीय आयुर्वेद औषधालय गैस राहत लालघाटी भोपाल में भगवान श्री धनवंतरि जी के चित्र के समक्ष पूजन आरती की गई। पूजन उपरांत औषधालय के तत्वाधान में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 78 पर रोग निदान निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कास, श्वास, वात, मधुमेह, रक्ताल्पता आदि रोगों का परीक्षण कर औषधियां वितरित की गई। इस दौरान औषधालय प्रभारी डॉ तरुणा गुप्ता, वरिष्ठ औषधि संयोजक संदीप जैन, महिला स्वास्थ कार्यकर्ता लक्ष्मी राउत, आंगनवाड़ी सहायिका सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



