सोजनी धाम में संपन्न हुआ श्री हनुमत सहस्त्र अर्चन मंत्र अनुष्ठान, 17 वर्षों से जारी आस्था की परंपरा
सिलवानी। नगर से महज पाँच किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे-15 पर ग्राम पंचायत साईंखेड़ा स्थित प्रसिद्ध भगवान हनुमान जी के सोजनी धाम मंदिर में रविवार को श्री हनुमत सहस्त्र अर्चन मंत्र अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से संपन्न हुआ।
आचार्य महेंद्र भार्गव के आचार्यत्व में संपन्न यह अनुष्ठान लगभग तीन घंटे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
जानकारी के अनुसार सोजनी धाम समिति द्वारा पिछले लगातार 17 वर्षों से यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। समिति के सदस्यों संतोष रघुवंशी ने बताया कि अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जाती है।कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने इसे आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम बताया। अनुष्ठान में गजराज रघुवंशी ब्रजकिशोर रघुवंशी उमाशंकर रघुवंशी भगवत रघुवंशीरामसेवक रघुवंशी मुन्ना रघुवंशी करेले
गिरवर रघुवंशी बबलू रघुवंशी
संतोष बाबू जी जगदीश रघुवंशी
केशव रघुवंशी ने अनुष्ठान में बैठकर धर्म लाभ लिया


