क्राइम

चार लोगों ने मिलकर व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

पथरिया का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौथा बमोरी में सोमवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर रॉड, डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह अपने घर पर अपनी छोटी बच्ची के साथ मौजूद थे, तभी उनके पड़ोसी अनिकेत, भोले, कमल और रघुवीर राजपूत ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी लंबे समय से कुलदीप के घर में तांका-झांकी करते थे, जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।
कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपियों को इस हरकत से मना किया था, लेकिन जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो चारों पड़ोसियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से बेरहमी से पीटकर उन्हें घायल कर दिया।
घायल कुलदीप सिंह को आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में शाम 6 बजे दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। गनीमत रही कि घटना के दौरान उनकी छोटी बच्ची को कोई चोट नहीं आई।
घटना के समय कुलदीप की पत्नी, जो कि दमोह प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं। घटना के बाद भी पथरिया थाना पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button