खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी यात्री बस, बारह यात्री घायल
मारुति कंपनी की यात्री बस भोपाल से सिलवानी आ रही थी
रायसेन । मंगलवार को शाम पहले से खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी यात्री बस।
तेज रफ़्तार में थी यात्री बस लगभग एक दर्जन सवारियां हुई घायल।
भोपाल से रायसेन जिले के देहगांव बम्होरी से सिलवानी जा रही मारुति कंपनी की यात्री बस माना ढाबे के पास ग्राम कुसियारी के पास खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ़्तार यात्री बस घुसी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर सेंडोरा चौकी प्रभारी शैलेंद्र दायमा अपने बल के साथ पहुंचे। और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।
डॉक्टरों के मुताबिक़ कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल किया जा सकता है रैफर।
यात्रियों के अनुसार तेज रफ्तार में थी यात्री बस इसी कारण हुआ हादसा।
बस और ट्रक दोनों के ड्राइवर मौके से हुए फरार।
स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अस्पताल में मौजूद।
रायसेन के कोतवाली थाना क्षेत्र एवं सेंडोरा चौकी क्षेत्र की पूरी घटना।



