क्राइम

कैमोर में हत्याकांड से मचा बवाल: IG- DIG पहुंचे कटनी, भारी पुलिस बल तैनात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापन। कटनी जिले के कैमोर में बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। स्थिति को नियंत्रण रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं। घटना की लगते ही पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा दोपहर बाद कटनी पहुंचे, जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल सिंह सुबह से ही कैमोर में मौजूद रहकर हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया । सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कैमोर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button