मध्य प्रदेशराजनीति

विधायक निधि से हुआ यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण

यात्रियों को धूप और बारिश से मिलेंगी राहत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायतों में बस स्टाप पर यात्रियों को धूप और बारिश से बचने के लिए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कछार गांव बड़ा , दशरमन, परसेल, खाम्हा में विधायक निधि से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया। यात्रियों को अब धूप, बारिश और पानी की समस्या से राहत मिलेगी। यात्री प्रतीक्षालयों में सौर ऊर्जा आधारित लाइटें भी लगाई जा रही हैं, जिससे रात के समय यात्रियों को प्रकाश व्यवस्था होगी। योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों के हर तिराहे, चौराहे पर बस स्टॉपों में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया गया है जिससे यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान आवश्यक आराम मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक की इस पहल से कस्बों और गांवों के लोगों के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी होगा। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किए जा रहे कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button