24 घंटे अखंड हरि नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ भरभरा आश्रम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपस्थ भरभरा आश्रम में शनिवार को श्री श्री 1008 संतश्री बनवारी दास जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः 8 बजे से अखंड हरि नाम संकीर्तन का विशाल एवं भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ, जो लगातार 24 घंटे तक चलता रहा।
इस धार्मिक आयोजन में छिंदवाड़ा से पहुंचे लगभग 350 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तों ने साज-बाज और वाद्य यंत्रों के साथ निरंतर हरिनाम संकीर्तन करते हुए पूरे आश्रम परिसर को भक्ति रस में डुबो दिया । जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
रविवार को विधि-विधान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए दही-लाई महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



