क्राइम

पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेगमगंज । ससुराल में पत्नी को लेने आए पति का पत्नी से विवाद होने पर उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूत्रों के अनुसार ग्राम आमखेड़ा सांची निवासी विजय रावत पिता नारायण रावत 22 वर्ष 3 दिन पहले अपनी ससुराल ग्राम बेरखेड़ी जोरावर बेगमगंज पत्नी एवं बच्चों को लेने आया था।आज सुबह पत्नी एवं दो छोटी पुत्रियों 3 वर्ष , एक वर्ष को ले जाने की तैयारी कर ली थी। इतने में उसकी पत्नी रामदेवी आदिवासी ने कहा कि उसकी 3 वर्षीय बड़ी बेटी को आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका लगवा कर आती है , तो तब पति विजय ने कहा ठीक है लगवा आओ फिर चलेंगे।पत्नी रामदेवी अपनी मां को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई और जब लौट कर आई तो देखा कि घर के अंदर कमरे में उसका पति विजय रावत फांसी के फंदे पर झूल रहा है।घर में कोहराम मच गया तत्काल इसकी सूचना उसने अपने दादा रघुवीर को दी। जिन्होंने ग्राम चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर आमखेड़ा सांची से आए मृतक के परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।मृतक के दादा ससुर रघुवीर आदिवासी ने बताया कि रात में उसने दामाद विजय के साथ भोजन किया था। कोई बात नहीं थी तब हंसी-खुशी बच्चों को ले जाने की बात होने के बाद सुबह भेजने की तैयारी हो गई थी ।इधर मृतक के मोबाइल में आत्महत्या के कारण का मैसेज मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी पत्नी रामदेवी और उसका परिवार है ।पुलिस ने मोबाइल जब्त करके कॉल डिटेल ओर मैसेज डिटेल निकलवा रही है।

Related Articles

Back to top button