मध्य प्रदेश

जनकल्याण शिविर में पहुंचे कलेक्टर, नागरिकों से संवाद कर सुनी समस्याए

89 आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
सिलवानी। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सिलवानी स्थित जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी भ्रमण किया तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button