मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा ग्राम महुआखेड़ा कला में जनसंवाद कर ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी द्वारा ग्राम में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र, शासकीय उचित मूल्य दुकान एवं शासकीय हाई स्कूल का भी भ्रमण किया गया। उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण के दौरान पात्र हितग्राहियों को शत- प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दुकान संचालक को दिए गए।
शासकीय हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पाठ पढ़ाया तथा प्रश्न पूछकर शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की समझ का परीक्षण किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए।

Related Articles

Back to top button