9 साल पुराने स्थाई वारंटी को ढीमरखेड़ा पुलिस ने चंदिया से किया गिरफ्तार

न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर आरोपी के विरुद्ध जारी हुआ था स्थाई वारंट
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने 09 साल पुराने स्थाई वारंटी को चंदिया से गिरफ्तार किया है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की
प्रकरण का विवरण: थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 165/2017, धारा 279, 337, 338 भादवि के प्रकरण में आरोपी चालक मुकेश चौधरी पिता मथुरिया चौधरी, निवासी चंदिया, न्यायालयीन पेशी में लगातार अनुपस्थित हो रहा था । इसके चलते माननीय न्यायालय पूर्वी तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, ढीमरखेड़ा द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था
स्थाई वारंट की तामीली एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 अक्टूबर 2026 को आरोपी मुकेश चौधरी को चंदिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, प्र.आर. सुब्बचन यादव, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार एवं सैनिक संतोष दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



