मध्य प्रदेशराजनीति

RPF व GRP की नाकामी से 169 मदरसा छात्र कटनी पहुंचे ?

ट्रेन से उतरे बच्चों को न्याय मिले!
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि बिहार के अररिया जिले से ट्रेन द्वारा रिजर्वेशन करा कर जिला नांदेड महाराष्ट्र जा रहे 167 मदरसा के बच्चे छात्रों को कटनी रेलवे प्रोडक्शन फोर्स RPF एवं रेल पुलिस मध्य प्रदेश ने ट्रेन से उतार लिया समाचार पत्रों के अनुसार कुछ बच्चों को जीआरपी कटनी के हवाले किया गया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश एवं बिहार वा पुलिस अधीक्षक कटनी एवं जिला अररिया बिहार से आग्रह किया है कि इस पर गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए की 167 बच्चे जिला अररिया से ट्रेन में रिजर्वेशन करा कर बैठे तो अररिया पुलिस क्या किया ? रास्ते में कई बड़े रेल स्टेशन रहे तो रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स एवं रेल पुलिस बिहार मध्य प्रदेश ने जांच क्यों नहीं किया ?
कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या 167 बच्चों के माता-पिता ने अररिया अथवा कटनी पुलिस आर पी एफ को कंप्लेंट किया अगर शिकायत की है तो क्या शिकायत कराई।
आखिर जांच में इतना विलंब क्यों, बच्चों के कटनी सिटी मजिस्ट्रेट SDM के सामने बयान दर्ज कराया जाए।
पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि RPF व GRP की नाकामी से 169 मदरसा छात्र कटनी पहुंचे ? उन्होंने कहा कि ट्रेन से उतरे बच्चों को न्याय मिले
एस पी,आर पी एफ, जबलपुर जोन एवं एस पी, जीआरपी जबलपुर से जांच कराई जाए। और सभी 167 बच्चों को वापस अररिया बिहार भेजने की व्यवस्था की जाए।

Related Articles

Back to top button