कृषि

मंडी व्यापारी, किसान संघ एवं प्रतिनिधियों के साथ प्रशासन की बैठक 27 को

नवीन मटर की खरीदी को लेकर विशेष चर्चा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में नवीन मटर खरीदी को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार दिनांक 27 नवम्बर को मुख्य बैठक बुलाई है। इस विषय को जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी नवीन मटर मंडी प्रारंभ करने के संबंध में जिला जनप्रतिनिधिगण, मंडी व्यापारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर एवं एसपी की मुख्य बैठक
दिनांक 27 नवम्बर 2024 को समय दोपहर 12 बजे , स्थान मंडी सभागृह में की जायेगी। इस विषय को लेकर सचिव मंडी सभी संबंधित को सूचित किया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर के निर्देशन में सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को उपस्थित होने निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button