मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल से बढ़ी परेशानी योजनाएं ठप्प

सिलवानी। तहसील में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल से सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ताले लग गए है और केन्द्र में संचालित होने वाली महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाएं ठप हो गई हैं। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग का बच्चों का टीकाकरण कार्य भी हड़ताल से प्रभावित हो रहा है। हड़ताल के चलते अब बच्चों को प्रतिदिन मिलने वाला पोषण आहार भी बंद हो गया है। प्रति मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों से 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को एक सप्ताह का टेकहोम राषन दिया जाता है। लेकिन हड़ताल के चलते इस राषन का वितरण नहीं हो पा रहा।

Related Articles

Back to top button