श्रीमती पूजा / अतर सिंह निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित
सिलवानी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया के तहत रविवार को जनपद पंचायत सिलवानी की सभी ग्राम पंचायतों में नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचों को प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा के लिये नियुक्त पीठासीन अधिकारी अजय चौरसिया की उपस्थिति में उपसरपंच का निर्वाचन की कार्यवाही सम्पन्न हुई।
ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा में रविवार को आयोजित प्रथम सम्मिलन में उपसरपंच का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा की निर्वाचित पंच श्रीमती पूजा / अतर सिंह आदिवासी ने उपसरपंच हेतु नामांकन जमा किया गया। जिनका सभी पंचों ने समर्थन किया। पीठासीन अधिकारी अजय चौरसिया ने श्रीमती पूजा / अतरसिंह आदिवासी ग्राम डोकरी को उपसरपंच निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्रीमती पूजा / अतर सिंह को निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने तिलक एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



