आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने राष्ट्रपति के नाम अतिथि शिक्षको को नियमितीकरण एवं अकाल मृत्यु आत्महत्या को लेकर ज्ञापन सौपा
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम मध्यप्रदेश स्कूल अतिथि शिक्षको को नियमितीकरण एवं अकाल मृत्यु आत्महत्या के संबंध में तहसील टप्पा बम्होरी में नायब तहसीलदार कविराज मेहरा को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश के 70000 से भी अधिक अतिथि शिक्षकों द्वारा विगत 14 वर्षों से बहुत कम मानदेय पर बच्चों का भविष्य सुधारने का जिम्मा उठाए हुए हैं लेकिन इतने अल्प मानदेय मैं स्वयं एवं परिवार का भरण पोषण वमुश्किल कर पा रहे हैं। आर्थिक तंगी एवं मानसिक तनाव मे 100 अधिक अतिथि शिक्षक अकाल मृत्यु एवं आत्मदाह कर चुके हैं, पर शासन द्वारा अतिथि शिक्षकों के परिजनों को ना तो कोई आर्थिक सहायता एवं ना ही संवेदना व्यक्त की गई ।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा शासन के मंत्रियों विधायकों एवं स्वयं मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन देकर, धरना प्रदर्शन कर आमरण अनशन के माध्यम से हमारी पीड़ा बताई गई है, लेकिन सरकार ने आज तक आश्वासन के अलावा हमें कुछ नहीं दिया हमारी महामहिम राष्ट्रपति जी एवं मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि हमारी विभागीय परीक्षा ली जाएं जिससे आपको योग्य शिक्षक और हमें शासकीय नौकरी मिल सके। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष रामलखन लोधी, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, राजाराम लोधी, गौरव , प्रदीप लोधी, रामस्वरूप रघुवंशी, राकेश रघुवंशी, परसोत्तम साहू, रामकृष्ण अहिरवार, अंशु दुबे, चंद्रभान धाकड़ आदि अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।



