मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भूसा की ओवर लोडिंग, कभी भी हो सकता है हादसा

ओवरलोड वाहनों से लग रहा जाम, लोगों को हो रही परेशानी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
सिलवानी।
भूसा से भरी ओवरलोड ट्रॉली को लेकर ट्रैक्टर अवैध परिवहन करता हुआ नगर के मुख्य मार्ग, बस स्टैड़ और थाने के सामने से निऽ ला। इस दौरान पीछे चलने वाले वाहन रेंग रेंग कर चल रहे है। क्षमता से दो गुना भूसा से ट्रॉली भरी रहती है। क्षेत्र में कृषि ट्रैक्टरों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। बिना पंजीयन के ट्रैक्टर ट्राॅली सड़कों पर दौड़ रहे है। अधिकतर ट्रैक्टरों का उपयोग रेत कारोबार में हो रहा है। भाड़ा और भूसा का अवैध परिवहन को लेकर भी ट्रैक्टरों का व्यवसायिक उपयोग जारी है।
बिना नंबर के वाहन
बिना नंबर के दौड़ रहे ट्रैक्टर कई बाद हादसा कर भाग जाते है। नंबर नहीं होने पर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर देती है। लेकिन नंबर नहीं होने पर पुलिस संबंधित ट्रैक्टर का पता नहीं लगापाती। इधर, ओवरलोड होने पर पकडने जाने पर प्रशासन अवैध परिवहन की कार्रवाई करता है, पर अभी तक बिना नंबर के व्यवसायिक उपयोग कर रहे ट्रैक्टरों पर इस संबंध में कार्रवाई नहीं की है।
टैक्टरों का हो रहा व्यावसायिक उपयोग
क्षेत्र में अनेक लोग कृषि के नाम पर बैंकों से ट्रैक्टर फायनेंस करा लेते है। कृषि के नाम पर कोई टैक्स नहीं लगता ना ही परिवहन विभाग से पंजीयन करना होता है। पर, यह लोग कृषि कार्य में उपयोग नहीं करते हुए व्यवसायिक उपयोग में ले रहे है।

Related Articles

Back to top button