कृषिक्राइम

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीसी ऋण में बैक अधिकारी ने किया फर्जीवाड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तारादेही । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले ग्राम पौड़ी तारादेही निवासी किसान प्यारेलाल उपाध्याय पिता परमलाल उपाध्यक्ष ने तारादेही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में फर्जीबाड का गंभीर आरोप लगाया है जिसकी शिकायत का जनसुनवाई में आवेदन दिया है।
किसान प्यारेलाल उपाध्याय का आरोप है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तारादेही में मेरा सीसी बैक खाता क्रमांक 1790015460777 में 29700 रूपए अंकन उन्तालीस हजार सात सौ नौ रूपए मात्र कर्ज कर दिया जबकि मेरे द्वारा मात्र 3 बोरी डीएपी की एव 2 बोरी यूरिया खाद बैंक से लिया हैं जिसकी कीमत 4650 रूपए परिमट में दर्शाई गई है। तारादेही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों ने 29709 रूपए क़र्ज़ बना दिया है। मेरी किसान सम्मान निधि की राशि भी जब्त की जा रही है।
किसान ने दमोह कलेक्टर से निवेदन करते हुए कहा है कि वह 80 प्रतिशत विकलांग एवं गरीब किसान। उक्त प्रकरण की जांच कार्यवाही कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Back to top button