मध्य प्रदेश
भारत माता की आरती का किया गया आयोजन
सिलवानी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल प्रखंड सिलवानी द्वारा शुक्रवार को भव्य भारत माता की आरती का आयोजन शासकीय हाई स्कूल में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आने वाली 19 दिसंबर को भोपाल में छात्र-छात्राओं का महाधिवेशन किया जा रहा। इसी उपलक्ष में सभी हाई सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालयों में भारत माता की आरती की जा रही है और छात्र- छात्राओं को जानकारी प्रदान की जा रही। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मठ मंदिर प्रमुख महेश नामदेव द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुशवाहा द्वारा किया गया। इस दौरान नारायण यादव, गजेन्द्र गुप्ता, राहुल नामदेव, आकाश यादव, शेखर कुशवाहा, शुभम लोधी, भूरा मालवीय, हीरा कुशवाहा, लवकेश रैकवार आदि मौजूद रहे।



