मध्य प्रदेश

आंगन संवारने में जुटी महिलाएं

सिलवानी। सबसे अधिक आबादी गांव में निवास करती है और गांव स्तर के मकान अधिकतर खपरे के होते है और उस मकान के सामने आंगन रहता है जो बारिश के मौसम में उबड़ खाबड़ हो जाता है दीपावली पर्व आने के पूर्व गांव की महिलाएं अपने आंगन को मिट्टी में भूसा मिला कर संवारती है जब आंगन पूरी तरह से सूख जाता है तब उसको गोबर से लेपन करती है और उसकी सीमाओं को अन्य रंग से रोगन करके साफ स्वच्छ बना देती है। दीपावली पर्व का समय नजदीक आ जाने से घर की महिलाएं अपना समय सबसे अधिक अपने आंगन को संवारने में लगी हुई हंै ताकि त्यौहार अच्छे से व्यतीत कर सकें। महिलाओं का कहना है कि यह आंगन घर के लोगों ऽे साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए बैठने में काम आता है। वही गर्मी के मौसम में परिवार के सदस्य आंगन में रात के समय सोते है इसलिए घर के आंगन का अपना ही महत्व रहता है इसलिए उसको अच्छी तरह से तैयार किया जाता है। कच्चा होने से बारिश के मौसम में आंगन खराब हो जाता है।

Related Articles

Back to top button