मध्य प्रदेश

राम नाम अनमोल है लूट सके तो लूट कटंगी खुर्द में बाल संत जू के सानिध्य में श्री राम कथा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ वाले बालसंत जू महाराज के सानिध्य में कटनी शहर से एनकेजे थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कटंगी खुर्द में श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। बाल संत जू महाराज के दर्शन करने दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं संत श्री के अनुसार राम नाम अनमोल है जिसका कोई मोल नहीं है जो व्यक्ति जितना चाहे भगवान का भजन कर जीवन उद्धार कर सकता है राम नाम की लूट है जिससे जितना बन सके लूट ले उसका उतना ही जीवन सार्थक भगवान श्री राम की कथा का वाचन महंत श्री सीताराम शरण जू महाराज के द्वारा किया जा रहा है । बुधवार की कथा में महंत श्री के द्वारा भगवान के जन्म की कथा का वाचन किया गया संगीतकारों ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।

Related Articles

Back to top button