मध्य प्रदेश

स्कूल चलें हम अभियान मे निभाई प्रेरकों ने भूमिका

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गांव मोहल्ला मजरा टोला के 6 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चो का आयु अनुरूप कक्षा 1 से 12 में शत प्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत, स्कूल चले हम अभियान का आयोजन किया जाता रहा है ।
क्रम को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह एवं डीपीसी केके डेहरिया के मार्गदर्शन मे कटनी जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 17 जुलाई से 19 जुलाई 23 तक जन -समुदाय की सहभागिता से भविष्य से भेंट” कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में विकासखंड ढीमरखेड़ा के अधिकांश विद्यालयों मे जन प्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओ एवं समाजसेवी, अधिकारी/कर्मचारियों ने तहसील के विभिन्न विद्यालयों मे पहुंच कर विद्या विद्धार्थी और विद्यालय के विकास मे सहयोगी के रूप मे उपस्थित हुए, इसी तारतम्य मे रजनीकांत झारिया मा.शा. पचपेढ़ी एवं जनपद शिक्षा केंद्र के बीएसी हेमंत सामल प्रा.शा.मंगेली में पहुंचकर प्रेरक की भूमिका निभाते हुए अपने विद्धार्थी जीवन का अनुभव साझा करते हुए बच्चों से कड़ी मेहनत और लगनता से अध्ययन अध्यापन करने का आवाहन किया । साथ ही बच्चो को कॉपी, पेन पहाड़ा, स्केज पेन सीस पेन्सिल उपहार स्वरूप वितरित किये ।
उपस्थित पालकों को स्कूल चले हम अभियान के मुख्य उद्देश्य पर चर्चा करते हुए गांव के 6 से 18 वर्ष के बच्चो का दाखिला एवं बच्चो को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
इस दौरान मंगेली के प्रभारी सूर्यकान्त त्रिपाठी, पचपेड़ी प्रभारी ज्योत्सना मेहरा, सेवानिवत्त शिक्षा परसराम तंतुवाय, रामजीवन मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, मणिकांत झारिया, अतुल चौरसिया, रौशनी कुशवाहा, बाला प्रसाद पटेल, मनोज पटेल, अनिल पटेल सहित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button