क्राइम
सड़ी-गली संदिग्ध परिस्थितियों में मिली खेत में लाश, सीएसपी मौके पर पहुंचे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी खेजरा मंदिर के आगे कोपरा नदी, सिमरी गांव के खेत में सड़ी-गली संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की लाश मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
देर रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, सागर नाका चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी पटेल सहित पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया। आज पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक भैयन रैकवार उम्र 40 वर्ष निवासी ढिमरोला मुहल्ला दमोह का निवासी बताया गया है।



