अवैध शराब कारोबार में लिप्त आरोपियों को ढीमरखेड़ा पुलिस ने पकड़ भेजा जेल

कटनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास1
कटनी । मध्यप्रदेश शासन द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों की धड़पकड़ को लगातार अभियान चला रहीं है! इस अभियान के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा नशे पर अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था! पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी अखिलेश गौर के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा के नेतृत्व में दिनांक 25 जून 24 को अवैध मंदिरा शराब की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत 60 लीटर शराब के साथ दो व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
ढीमरखेड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि घटना ढीमरखेडा थाना क्षेत्र में दिनांक 25.06.24 को मुखबिर से सूचना कि ग्राम कछारगांव ग्राम पंचायत के सामने रोड किनारे शंभू सिंह पिता कमल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गौरी एंव दूप सिंह पिता धनसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम में कच्ची अवैध शराब बडी मात्रा में एक नई एक्टिवा गाड़ी से लाकर विकय कर रहा है। इस सूचना पर तत्कालीन घेरा बंदी कर ग्राम कछारगांव पंचायत के सामने रोड किनारे से प्लास्टिक के डिब्बो में भरी 60 लीटर कच्ची शराब एवं एक्टिवा मोटर साईकल जप्त कर आरोपी शंभू सिंह एंव दूप सिंह के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
कार्यवाही में अहम भूमिका थाना प्रभारी ढीमरखेडा मो. शाहिद के निर्देशन में सउनि जयचंद उईके, आर. पंकज सिंह, प्र.आर सुब्बचन यादव की आरोपी को गिरफतार करने में विशेष योगदान रहा है!



