सहारा इंडिया के निवेशको ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत दिवस आभार सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सहारा इण्डिया के देश भर के निवेशको के जमा धन राशि का संपूर्ण भुगतान करने के संदर्भ में स्थानीय निवेशकों ने ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में बताया गया है कि देश भर में सहारा के पीडित निवेशको का पैसा डूबने की कगार पर है। देश भर में करोडो निवेशक अपने भुगतान के लिए बड़े पैमाने पर जगह-जगह आंदोलन धरना प्रदर्शन करके भारत सरकार का ध्यान आकर्षित कराने की कोशिश कर रहे है। केन्द्रीय रजिस्ट्रार सोसायटी और देश की सरकार को कई समाचार पत्रों के माध्यम से गृहमंत्री, सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी कई बार अवगत कराया गया उन्होने आश्वासन दिया है कि देश के समस्त जमाकर्ता का सम्पूर्ण भुगतान मय ब्याज के करवाया जाएगा। किन्तु आज दिनांक तक कुछ भी भुगतान नही किया गया और एक सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया गया जिसमें 45 दिनों में भुगतान करने का कहा गया किन्तु डेफिनेंशी बताकर भुगतान निरस्त कर दिया जा रहा है। एंव पोर्टल के चक्कर में आनलाइन दुकानों पर निवेशक परेशान हो रहे है। सहारा इण्डिया के समस्त ब्रांच बन्द पड़े हुए है। जिससे और अधिक परेशानी का सामना निवेशकों को करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में शिवराजसिंह चौहान से मांग की गई है कि शाखा बेगमगंज के समस्त जमाकर्ताओं का संपूर्ण भुगतान कराने के निर्देश संबंधितों को दिए जाएं ताकि निवेशकों की परेशानी दूर हो सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रकाश राजपूत, आनंद जैन, अंजना जैन, अजय कुमार सेन, धन्नु लाल सेन, कमल कुमार, परसराम, मुकेश रैकवार, नंदलाल, कैलाश रैकवार, जितेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, दीपेश कुमार, सुनील साहू सहित अन्य लोग शामिल थे।



