क्राइम

गैस एजेंसी के चौकीदार को मारी गोली, 3 बाइक से पहुंचे सात लोगों ने किया हमला

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के चौकीदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर हालत में व्यक्ति को बड़ागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बाइक से आए थे 7 लोग
टीकमगढ़ जिले के नगर परिषद बड़ागांव धसान से करीब तीन किलो मीटर दूर ककरवाहा रोड पर इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम बना है। शनिवार को नारायण सिंह उर्फ बबलू राजा एजेंसी की चौकीदारी कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर आए 7 लोग आए, एक शख्स ने कट्टे से फायर कर दिया, जिससे नारायणसिंह के दाएं कंधे के पास गोली लग गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में नारायण सिंह को बड़ागांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी लगते ही बड़ागांव थाना प्रभारी नीतू खटीक मौके पर पहुंची। उन्होंने अस्पताल में भर्ती नारायण सिंह के बयान दर्ज किए। इसके अलावा एफएसएल टीम ने जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
सीने के आर पार निकल गई गोली
पीड़ित नारायण सिंह ने बताया की गोली दाएं सीने में लगने के बाद आर पार हो गई। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने हमला किया। उन्होंने सभी आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं।

Related Articles

Back to top button