युवक ने पेड़ से लटक कर फंदे पर झूला, पुलिस कर रही जांच

सिलवानी । शनिवार की सुबह सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ टोला के 35 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जरुआ टोला निवासी रामरतन अहिरवार पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 35 साल ने पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस ने शव को उतारकर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि हम परिवार के लोग शादी में गए हुए थे जब लौट कर पहुंचे तो अज्ञात कारणों के चलते रामरतन अहिरवार पिता मुन्नालाल अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को अस्पताल लाया गया है जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सिलवानी पुलिस के द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।



