मध्य प्रदेश
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश
सिलवानी। मंगलवार को ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेष कराया गया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को षासन की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि कैलाश तुमराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देष के करोड़ों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकानों की सौगात पिछले कई वर्षों में मिली है। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद राठौर, केशव राठौर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि कैलाश तुमराम, भाजपा नेता इस्त्याक अहमद, सचिव रमेश मेहरा,सहायक सचिव दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।



