राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

सिलवानी। सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा संवाद एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीएमओ आर.एस. पटेल के मार्गदर्शन में तथा ज्योति पंडित (आरकेएस परामर्शदाता, एनएचएम–एफपीएआई भोपाल) के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रनिर्माण, नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बीएमओ आर.एस. पटेल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके विचार, ऊर्जा और संकल्प से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है।
संवाद सत्र के दौरान शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल कौशल, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेशन जैसे विषयों पर खुली चर्चा हुई। युवाओं ने अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए कौशल विकास, उद्यमिता के अवसरों और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन, विभिन्न



