बेगमगंज में अंजनी के लाल की गाजेबाजों के बीच निकाली भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने जगह जगह आरती पूजन कर फूल बरसाए किया स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल चौरसिया
रायसेन।बेगमगंज तहसील मुख्यालय पर भी केसरी नन्दन अंजनी के लाल श्रीराम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव मारुति नन्दन मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम व श्रद्धभक्ति के माहौल में मनाया।मंदिरों में वीर बजरंग बलि को अभिषेक कर हवन पूजन कर की आरती।धार्मिक अनुष्ठान भी हुए।शनिवार को सुबह 8:30 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर बेगमगंज से जुलूसढोलनगाड़ों के साथ प्रारंभ हुआ।जिसमें पुलिस दलबल के साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी और तगड़ी सुरक्षा करते हुए नजर आई। पुलिस जवान कोटवार फिर उसके आगे पीछे चल रहे थे ।पुलिस के जवान जुलूस में कोटवार संघ शस्त्रों के साथ पुलिस दलबल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे।
[जुलूस में महिलाएं और पुरुष एवं बच्चे शामिल थे ।ढोल नगाड़े की थाप पर हनुमान लला के जन्म उत्सव को और ज्यादा मन मोहक बनाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा रोड पर जितनी भी ऊंची बिल्डिंग थी उन पर पुलिस बल तैनात थाशोभायात्रा के हर हिस्से पर जुलूस मार्ग के हर गली पर पुलिस की पैनी नजर थी।पुलिस चाहती हैं और नगर के लोग भी चाहते हैं कि नगर मेंअमन चैन कायम रहे।



