मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत बनियाखेडी में आवारा कुत्तों का आतंक

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी।
तहसील गैरतगंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनियाखेडी में आवारा कुत्तों का आतंक बहुत चल रहा है । जिस कारण ग्रामवासी कुत्तो के आतंक से परेशान हैं । जिससे वहां के पशुओं पर भी खतरा मंडरा रहा है जो की वहां के पालतु एवं आवारा पशुओं पर भी हमला कर रहे हैं। बनियाखेडी के लोगों ‌ने बताया है कि वहां पर आवारा कुत्तों ने एक बछडे को भी अपना शिकार बनाया है जिसको देख कर कुछ ग्रामीणो ने गायो को बचाने की कोशिश की तो आवारा कुत्तों ने कुछ ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया । जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने देवनगर पशु चिकित्सालय में की तब देवनगर पशु चिकित्सालय की टीम बनियाखेडी पहुंची और घायल पशुओं का उपचार किया।

Related Articles

Back to top button