प्रेमी के साथ जंगल में घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म
नीमघाटी के जंगल की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमघाटी के पहाड़ी जंगल में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने प्रेमी के साथ सुनसान जंगल में घूमने गई थी जहां युवती को दो आरोपियों ने हवस का शिकार बना लिया।
जानकारी अनुसार आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए युवती को पकड़ लिया वही मुसीबत में घिरता देख प्रेमी अपनी प्रेमिका को वहीं छोड़कर भाग गया। युवकों ने प्रेमिका को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई थी, इस दौरान दोनों आरोपियों ने प्रेमी प्रेमिका के साथ मारपीट की, इस दौरान प्रेमी युवक आरोपियों से बचकर भाग गया जिसके बाद सुनसान जंगल में मौके का फायदा उठाकर दरिंदों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमी युवक द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जंगल में खोजबीन शुरू कर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के बयानों के आधार पर गौरझामर पुलिस ने अपराध क्रमांक 12/26 अंतर्गत वीएनएस की धारा 70/1, 64(2), 351(3), 309(1), 87 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सुंदर पिता भगवानदास गौंड और रानू उर्फ जयगोपाल पिता प्रताप गौड दोनों निवासी सिमरिया सुजानपुर को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
*दुष्कर्म की घटना को लेकर उठ रहे सवाल*
उक्त जंगल घटना वन परिक्षेत्र गौरझामर अंतर्गत आने वाले नीमघाटी के पास हुई है जिसके आसपास घना जंगल है जो वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से सटा हुआ होने के कारण जंगल में तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीव का मूवमेंट रहता है। पीड़ित लड़की का सुनसान जंगल में दोस्त के साथ जाने को लेकर घटना को जोड़कर देखा जा रहा है जिसको लेकर तमाम चर्चाओं का दौर जारी है। लोगो की माने तो उक्त युवक अगर लड़की को नहीं ले जाता तो घटना शायद बच सकती थी। वही सूत्रों की माने तो उक्त जंगल अय्याशी का अड्डा बना हुआ है जहां जान की परवाह ना करते हुए प्रेमी जोड़े देखे जा सकते हैं, जिसकी हालिया घटना गवाही है।



