कुशवाहा समाज ने बैठक में लिया सामाजिक जनगणना कराने का संकल्प
कुश मांगलिक भवन में कुशवाहा समाज की बैठक हुई संपन्न।
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। जिला कुशवाहा समाज रायसेन की महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय स्थित कुश मांगलिक भवन दशहरा मैदान रायसेन में शासन द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संपन्न हुई ।जिसमें मुख्य रुप से जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन कुश मांगलिक भवन का निर्माण पूर्ण रूप पूर्ण रूप से करने और सामाजिक जनगणना एवं लव कुश जन्मोत्सव का कार्यक्रम तहसील स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया ।जिसमें मुख्य रुप से कुशवाहा समाज के संरक्षक भैयालाल कुशवाह, धनसिंह कुशवाह, नर्मदा प्रसाद कुशवाहा , कुंजीलाल कुशवाह, देवाराम कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कुशवाह, युवा जिला अध्यक्ष बजरंगसिंह कुशवाह, जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा, सचिव सीताराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज कुशवाह, तहसील अध्यक्ष राजू कुशवाह, राजेश कुशवाह सिलवानी, कमल सिंह कुशवाहा गैरतगंज, अशोक कुशवाहा बाली, नर्मदा प्रसाद कुशवाहा उदयपुरा, रासबिहारी कुशवाहा डिप्टी रेंजर, नरेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, मूलचंद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा आदि उपस्थित हुए.।