पर्यावरण

जनजाति कार्य विभाग के छात्रावास में हुआ बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । नगर में ढोंगा मंडी के सामने स्थित जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालयीन छात्रावास में बुधवार 26 जून 24 को बड़ी मात्रा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आम, जामुन, सीताफल, महुआ, कटहल, नीम, पीपल, अमरूद, आँवला आदि सहित सैकड़ों की संख्या में पौधो को रोपित किया।पोधो को रोपित करने से पहले व्यवस्थित तरीके से सही माप के साथ गड्डों को तैयार किया गया था जिसमे जैविक खाद का प्रयोग भी किया गया है।
यह समस्त तैयारियां जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक कमलेश जैन के नेतृत्व में छात्रावास अधीक्षक आलोक गुप्ता द्वारा किया कीं गयीं।पौधों की व्यवस्था विशेष शस्त्र बल के निरीक्षक शिवेंद्र त्रिवेदी के द्वारा की गयी। वहीं जैविक खाद की व्यवस्था सुदर्शन फाउंडेशन सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित नुना जी एवम महामंत्री अश्विनी चढ़ार द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती माता की स्तुति से हुआ।इसके उपरांत अतिथियों द्वारा पौधों का रोपण किया गया इस दौरान वहाँ उपस्थित जन प्रतिनिधियों, नेताओं, समाजसेवी संगठनो के कार्यकर्ताओं विशेष सेवा बल एवम जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा इसमे सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आदित्य योगी, जिला उपाध्यक्ष विनय सेन, पार्षद संजू झां, पार्षद महेश साहू, अरविंद खटीक, अंशुल सोनी, विकास वाल्मीकि शामिल रहे वहीं जन अभियान परिषद की और से जिला समन्वयक डॉ सुनील काटियार, मनीष सोनी, राकेश मिश्रा उपस्थित रहे, सुदर्शन फाउंडेशन समाजसेवी संस्था की और से इंद्र विक्रम सिंह, अनुपम जैन ,मनोज सोनी , ललित सोनी, मनोहर सेन, राहुल नामदेव, ओमप्रकाश रजक उपस्थित रहे। विशेष शस्त्र बल की ओर से निरीक्षक शिवेंद्र त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक चौबे सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, आरक्षक मुकेश, आरक्षक सुरेश कुमार 29 बाहिनी दतिया भी सम्मिलित रहे।
वहीं जनजाति कार्य विभाग से भी जिला संयोजक कमलेश जैन l, अकाउंटेंट सतीश खरे, अधीक्षक, आलोककुमार गुप्ता, अधीक्षक मुकेश प्रजापति, अधीक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, अधीक्षक शिवम कड़ा, अधीक्षिका मैरी स्टेला टोप्पो विजय प्रजापति, आशीष अहिरवार, कुंदन रैकवार,महेश अहिरवार, मुकेश यादव ने भी मौजूद रहकर पोधा रोपित किया।
कार्यक्रम के अंत मे जलपान पश्चात जिला संयोजक कमलेश जैन एवम छात्रावास के अधीक्षक द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर विदाई दी गई।

Related Articles

Back to top button