मध्य प्रदेश

लव कुश जन्म महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुशवाहा विकास मंच तहसील बेगमगंज के तत्वाधान में बैठक का आयोजन लव कुश मांगलिक भवन में किया गया जिसमें सर्वप्रथम श्री लव कुश की पूजन अर्चन करने के बाद बैठक प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व संरक्षक धन सिंह कुशवाहा ने की बैठक में तीन बिंदु पर चर्चा की गई। नगर युवा अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा तहसील अध्यक्ष और लव कुश जन्म उत्सव के कार्यक्रम अध्यक्ष इन तीन बिंदुओं पर चर्चा की गई । बैठक में सभी ग्रामीण नगर के लोग उपस्थित हुए एवं महिला मोर्चा की महिलाएं भी सम्मिलित हुई बैठक में सम्मिलित दिलीप सिंह, परसोत्तम कुशवाहा शिक्षक चंदोरिया, धनीराम कुशवाहा संरक्षक, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ग्राम सागोनी, पूर्व तहसील अध्यक्ष अमरसिंह कुशवाहा, खूबसिंह कुशवाहा सरपंच ग्राम उदका एवं बलराम कुशवाह बैठक में सम्मिलित खिलानसिंह, महेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम कुशवाहा, सीताराम, विनोद, दिनेश , गौरी शंकर, सीताराम, वीरेंद्र, मुकेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णाबाई, पूर्व महिला अध्यक्ष जानकी बाई एवं अन्य महिलाएं शामिल हुई ।

Related Articles

Back to top button