धार्मिक

संन्यासी बाबा मंदिर में संगीतमय श्रीराम कथा का समापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। 5 फरवरी से संन्यासी बाबा मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा का 14 फरवरी को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ । समापन अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हवन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
समापन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ । श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कथा के दौरान कथा व्यास पंडित नीरज महाराज ने भजनों और संगीतमय प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया।
हवन-पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
श्रद्धालुओं ने संन्यासी बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
आयोजन समिति ने सभी भक्तों, सहयोगियों और नगर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button