मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का असर, न्यू बस स्टैंड में हो रही अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान न्यू बस स्टैंड में लंबे समय से हो रही अवैध पार्किंग की मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया । खबर को संज्ञान में लेते हुए नवागत थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने स्टाफ के साथ न्यू बस स्टैंड पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने मौके पर खड़े निजी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बस स्टैंड परिसर में किसी भी प्रकार के निजी वाहन खड़े न करें। थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल सख्त लिहाजा में कहा कि यदि दोबारा बस स्टैंड पर निजी वाहन खड़े पाए गए तो संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जाएगी ।
मृगांचल एक्सप्रेस में लगातार समाचार का प्रकाशन किया जा रहा था कि न्यू बस स्टैंड में अवैध पार्किंग के कारण बसों को खड़ी करने कि जगह नहीं मिलती जिसके कारण बस बीच सड़क पर खड़ी होती है जिसके कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी । यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था । कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती थी । इस गंभीर समस्या को मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया ।
पुलिस ने दिखाई सख्ती
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने बस स्टैंड परिसर में खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया और भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बनने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड सार्वजनिक सुविधा का स्थान है, यहां व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
नागरिकों ने की सराहना
स्थानीय नागरिको ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि नियमित निगरानी रखी जाए तो बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।
मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर नगर वासियों ने सराहना की है के।


मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश