नवतपा छटवे दिन भी खूब तपे, असहनीय भीषण गर्मी व बिजली की कटौती से लोग तिलमिलाये

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । 25 मई से प्रारभ्भ नवतपा छटवे दिन भी शोले उगलने मे पीछे नही रहे,आसमान से बरसती आग से सभी झुलसते नजर आये ,घरो मकानो दुकानो मे लगे कूलर पखो ने भी जबाब दे दिये ऊपर से बिजली वालो ने भी कटौती मे कोई कसर नही छोडी, दिन मे लोगो को घर से निकलते वक्त सिर पर तौलिया बांधकर निकलने को मजबूर होना पडा फिर चाहे साईकिल बाइक तिपहिया चारपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा करना पडी हो असहनीय लू के थपेडो से लोग पूरी तरह हो गये गरमी से पसीना पसीना लोगो, बच्चो को ठडे पेय पदार्थ लस्सी गन्ने का रस मैगो आइसकीम कुल्पी आदि से प्यास बुझाना पडी, नवतपा की भीषण गरमी फिलहाल कम होने का नाम नही ले रही है। गरमी के इस मौसम मे बस स्टेन्ड पर यात्रियो की सुविधा हेतु ठन्डा पानी पीने के लिये ग्राम पंचायत गौरझामर के सौजन्य से प्याऊ की अच्छी व्यवस्था की गई है।



