क्राइम

आपे वाहन में जा रही 24 पेटी शराब जप्त, 120000 की शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आपे तिपहिया वाहन को 24 पेटी देसी लाल मसाला शराब के साथ तीन आरोपियो को पकड़ने में गौरझामर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय हेतु एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के अंतर्गत 30 मई गुरुवार को थाना प्रभारी गौरझामर को मुखविर से मिली सूचना के आधार पर रहली रोड पर एक नीले रंग के आपे में अवैध शराब लाई जा रही है सूचना के तुरंत बाद टीम गठित कर मुखबिर की बताएं स्थान पर तस्दीक की गई तो टीम को एक नीले रंग का आपे देवरी की तरफ से रहली की ओर जातै वक्त पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा, आपे मे सवार चालक सहित तीन व्यक्तियों के नाम पूछे गए तो चालक ने अपना नाम मनोज पिता धनीराम वासुदेव निवासी बरमान जिला नरसिंहपुर एवं दोनों आरोपियों ने अपने नाम कार्तिक पिता रंजीत घोसी उम्र 17 वर्ष निवासी गुरु गोविंद सिंह वार्ड जानकी रमन मंदिर के पीछे थाना कैंट एवं गज्जू उर्फ गजेंद्र पिता मुन्ना उर्फ प्राण सिह वासुदेव उम्र 18 वर्ष निवासी छोटा करीला राहुल ट्रेडर्स के पास सागर होना बताया। आपे की पड़ताल करने पर उसमें अवैध 24 पेटी देसी लाल मसाला शराब जिसकी कीमत 120000 रुपए बताई जा रही है रखी पाई गई पुलिस ने मय अबैध शराब तीनों आरोपियों को परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग की आपे क्रमांक एमपी 15 एलए 3593 कीमत ₹200000 जप्त किया। आरोपियों के विरूध्द अपराध क्रमांक 34 दो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक खिलानसिह, प्रधान आरक्षक अनिल, माखन आरक्षक नरसिंह रवि दुबे आदित्य अरुण पाराशर नीतू मुकेश पटेल प्रमोद के नाम उल्लेखनीय है।

Related Articles

Back to top button