क्राइम

20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और उसका सहायक लोकायुक्त के शिकंजे में

सीमांकन, नक्शा, बट़ान के एवज में मांगी थी राशि
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में पदस्थ राजस्व कर्मचारियों के रिश्वत का खेल लम्बे समय से सुर्खियों में रहा है! इसी क्रम में जिले की शहपुरा तहसील का मामला प्रकाश में आया है!
पटवारी अमित दुबे तहसील शहपुरा जिला जबलपुर व सह आरोपी सौरभ अग्रवाल कंप्यूटर आपरेटर शहपुरा में पदस्थ है! इनके द्वारा आवेदक अर्जुन साहू से दिनांक घटना 30- मई को ट्रैप राशि=20,000 रुपए घटना स्थल से अग्रवाल कंप्यूटर तहसील के पीछे, शहपुरा भिटोनी में प्राप्त की गई।
मीडिया को लोकायुक्त की टीम ने बताया ग्राम मनखेड़ी में आवेदक की माता ओमकारी बाई एवम् पिता पुरुषोत्तम साहू के नाम की कृषि भूमि के सीमांकन करने, नक्शा बटांन एवं ईटीसी मशीन से नाप कराने के एवज में  ₹30000 रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर ने पटवारी अमित दुबे के कहने पर सौरभ अग्रवाल, अग्रवाल कंप्यूटर शहपुरा को अग्रवाल कंप्यूटर फोटोकॉपी की दुकान तहसील शहपुरा भिटोनी के पीछे में शेष ₹20000 की रिश्वत राशि लेते हुए लोकायुक्त जबलपुर टीम ने रंगे हाथों गिरप्तार किया!।
इस कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम के उप पुलिस अधीक्षक दिलीप, झरवडे, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दीवान एवं 5 अन्य सदस्यों  ने रंगे हाथों पकड़ा कर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गईं !

Related Articles

Back to top button